पिकअप की भिड़ंत से ऑटो के उड़े परखच्चे, चालक की मौत
Bahraich News - रिसिया में कटिलिया मार्ग पर जुलाहनपुरवा के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा चालक राकेश यादव की मौत हो गई और तीन यात्री घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

रिसिया, संवाददाता। रिसिया - कटिलिया मार्ग पर जुलाहनपुरवा के निकट सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा को भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। ई रिक्शा सवार तीन यात्री घायल हो गए है। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। रिसिया थाने के कारीजोर निवासी राकेश यादव पुत्र मिश्री लाल (35) अपने ई रिक्शा से रविवार सुबह लगभग 6:45 बजे शहर स्थित मंडी आ रहे थे। उनका ई रिक्शा जैसे ही जुलाहनपुरवा के पास पहुंचा। उसी दौरान रिसिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।
जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और परिजन सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत्य घोषित कर दिया। ई रिक्शा में सवार धर्मराज, उमर,रुबिया भी घायल हो गए,जिनको तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक राकेश यादव के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


