तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - नानपारा हाईवे पर इमलिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा दिनेश की मौत हो गई और भतीजा विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया। विकास को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

नानपारा, संवाददाता। नानपारा लखीमपुर हाईवे के इमलिया चौराहे के पास शनिवार दोपहर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार चाचा भतीजे घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे कर चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल भतीजे को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। नानपारा कोतवाली के रजवापुर निवासी दिनेश (30) अपने भतीजे विकास के साथ शनिवार को इमलिया चौराहे से बाइक से घर आ रहे थे।

रजवापुर मोड़ पर मुड़ते समय तेज वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे चाचा भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से बाइक में आग लग गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी नानपारा पहुंचाया। चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।