
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
संक्षेप: Bahraich News - मिहींपुरवा, संवाददाता। नानपारा लखीमपुर हाईवे पर सेमरहना गांव स्थित बालाजी मंदिर के निकट मंगलवार
मिहींपुरवा, संवाददाता। नानपारा लखीमपुर हाईवे पर सेमरहना गांव स्थित बालाजी मंदिर के निकट मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना बाइक व कार खड्ड में पलट गई। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी व कार सवार एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही कार चालक घायल वृद्धा को छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया। लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पयागपुर थाने के खटपुरवा निवासी संजय शुक्ला (35) पुत्र राम बहादुर शुक्ला अपनी पत्नी रामेश्वरी शुक्ला (32) को लेकर बाइक से मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल लखीमपुर जिले के ईसानगर थाने के एक गांव को जा रहे थे।

जैसे ही वे मोतीपुर थाने के सेमरहना मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क से उतरकर नीचे गन्ने के खेत में पलट गई। हादसे में संजय कुमार शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रामेश्वरी शुक्ला, कार सवार खैरीघाट थाने के मटेरा कलां निवासी उर्मिला पांडेय (70) पत्नी योगेश्वर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार का शीशा तोड़कर वृद्धा को गंभीरावस्था में बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस से घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने राजेश्वरी शुक्ला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल उर्मिला पाण्डेय का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसओ आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




