अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ी, दो युवकों की मौत
Bahraich News - मिहींपुरवा में एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक और युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिहींपुरवा, संवाददाता। सुजौली बिछिया मार्ग के कारीकोट चौराहे के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़ी। जिसके चलते एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुजौली पीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया। वहां एक और युवक की मौत हो गई। घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सुजौली थाने के बिशुनापुर गांव से एक बारात सुजौली के भैसाही में आई थी। विसुनापुर गांव से ही बारात में में शामिल होने बाइक से अमरेश पुत्र लच्छीराम,अमर पुत्र सुब्बा और सुधांशु पुत्र परशुराम जा रहे थे।
कारीकोट चौराहे के पास स्थित मीना रिसोर्ट के आसपास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसके चलते अमरेश पुत्र लच्छीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अमर पुत्र सुब्बा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकी सुधांशु पुत्र परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र लाया गया है जहां पर डॉक्टर आरपी सिंह ने उसे प्राथमिक इलाज कर घायल को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शव को कब्जे में लेकर बुधवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


