Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsFarmers Use Noise to Protect Crops from Rampaging Elephants in Bahraich
निशानगाड़ा रेंज में गूंज रही हाथियों की चिंघाड़, चट कर रहे फसलें

निशानगाड़ा रेंज में गूंज रही हाथियों की चिंघाड़, चट कर रहे फसलें

संक्षेप:

Bahraich News - नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने बहराइच के गांवों में फसलें बर्बाद कर दी हैं। किसान और गजमित्र मिलकर हाथियों को दूर करने के प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, कई किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। वनकर्मियों की...

Sep 09, 2025 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

रात में गोला व टीन पीटकर फसलों को बचाने रहे जंगलवर्ती किसान गजमित्र भी कर रहे मदद, कई किसानों की फसलों को किया नष्ट बहराइच,संवाददाता। नेपाल से आया हाथियों का झुंड निशानगाड़ा रेंज में कई दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों की दिनभर गूंज रही चिंघाड़ जंगल से लगे गांवों के लोगों की नींद उड़ा रही है। रात को हाथियों का झुंड फसलों को चट कर रहा है। गजमित्र भी ग्रामीणों के साथ हाथियों से फसलें सुरक्षित करने व हमले रोकने की कवायद कर रहे हैं। कतर्निया सेंचुरी क्षेत्र के गेरुआ से लगे रेंजों में कई दिनों से झुंडों में हाथी भ्रमण कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार की देर रात हाथियों का झुंड निशानगाड़ा रेंज से लगे सेठी फार्म में पहुंच गए। यहां खेतों में लगी धान की फसल को चौपट कर दिया। किसान बलबिंदर सिंह वे विंदा सिंह की लगभग तीन बीघे फसल को नष्ट कर दिया। हाथियों का चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण खेत पहुंचे। हाथियों को देखकर रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई। किसानों का आरोप है कि समय रहते वनकर्मी नहीं आए। वे लोग गोला व टीन पीटकर काफी प्रयास के बाद हाथी को खेत से बाहर निकाला गया। किसानों का कहना है कि आए दिन हाथियों को झुंड उन लोगों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि सूचना पर तत्काल उनकी टीम मौके पर पहुंचकर क्षति आंकलन कर रिपोर्ट देती है। जिसके आधार पर बिना देर किए मदद की संस्तुति भी की जाती है।