जैविक खेती के महत्व की विस्तार से दी जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में गंगोत्री किसान उत्पादक संगठन के सहयोग से कृषि विभाग ने व्रहत फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया। किसानों को जैविक खेती के लाभ बताए गए। अधिकारियों ने एफपीओ के द्वारा कराई जा रही खेती का निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि एफपीओ के माध्यम से उन्हें जैविक खेती से अधिक लाभ मिला है।

जैविक खेती के महत्व की विस्तार से दी जानकारी

बहराइच, संवाददाता। गंगोत्री किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड एफपीओ के सहयोग से कृषि विभाग के तत्वावधान में एक व्रहत फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन गंगोत्री पौधशाला, एरिया में किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के फायदे बताए गए। उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, एसडीओ कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा, जिला कृषि प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, नायब तहसीलदार महसी हरि शंकर पटेल, एफपीओ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के अलावा कृषि विभाग व गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदे के बारे में बताया गया। जैविक खेती से स्वस्थ रहने के गुण बताए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने एफपीओ के कार्यों को भी देखा।

जिसमें एफपीओ के ओर से कराई जा रही बांस की खेती, औषधीय पौधों में ब्लू कॉर्न फ्लावर व ब्राह्मी की खेती देखी गई। फार्मर रजिस्ट्री मे आए हुए ब्लूकॉर्न की खेती कर रहे किसानों ने बताया कि एफपीओ के माध्यम से उन्हें दो से तीन गुना का फायदा इस साल प्राप्त हुआ है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।