यूरिया की किल्लत पर भड़के किसान, सड़क जाम, नहीं मिली खाद

यूरिया की किल्लत पर भड़के किसान, सड़क जाम, नहीं मिली खाद

संक्षेप:

Bahraich News - मिहींपुरवा में यूरिया संकट के कारण किसानों का गुस्सा भड़क गया। लगभग 2000 किसान सड़क जाम कर बैठे और हंगामा किया। नायब तहसीलदार और पुलिस ने स्थिति को संभाला। खाद की कमी के कारण किसानों को निराशा का...

Aug 19, 2025 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

मिहींपुरवा नायब तहसीलदार और मोतीपुर पुलिस ने रास्ता खुलवाया 500 बोरी आई थी यूरिया और जुट गए थे दो हजार किसान मिहींपुरवा, संवाददाता। यूरिया संकट से बेहाल किसानों का गुस्सा मंगलवार को भड़क गया। किसानों की भीड़ ने समितियों और प्राइवेट दुकानों पर हंगामा किया। किसानों को संभालने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए। मिहींपुरवा में किसान सड़क जाम करके बैठ गए। रास्ता रोक कर दिया। आवागमन ठप हो गया। नायब तहसीलदार और मोतीपुर पुलिस ने स्थिति संभाली। सुजौली में प्राइवेट दुकान पर अधिक कीमत लेने पर जबरदसत हंगामा हो गया। पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस बीच दुकानदार दुकान से भाग खड़ा हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशेश्वरगंज में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मिहींपुरवा (बी पैक्स) में सुबह छह बजे से किसानों की भीड़ जुटने लगी। लगभग दो हजार किसान समिति पर आ गए। समिति पर महज 600 बोरी खाद थी। इससे वितरण में कठिनाई होने लगी। खाद न मिलने से वह भड़क गए और कुड़वा कतर्नियाघाट राजमार्ग जाम कर दिया। किसान सड़क पर बैठ गए। इस खबर पर नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद और मोतीपुर पुलिस पहुंची। लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया। दोपहर दो बजे तक यहां खाद के लिए किसानों की लाइन लगी रही लेकिन किसान मायूस हुए। खाद नहीं मिल पाई महज 19 बोरी खाद वितरित हो सकी। बताया गया कि अंगूठा लगाने वाली मशीन नेटवर्क की समस्या से नहीं चल पा रही थी। इसलिए खाद नहीं बांटी जा सकी। किसान बैरंग लौट गए। अधिक कीमत वसूलने पर ग्रामीणों का हंगामा,दुकान बंद कर भागा बिछिया, संवाददाता। तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की अधिक वसूली जा रही है। मंगलवार को एक प्राइवेट दुकान पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। नारेबाजी के साथ हल्ला बोल दिया। दुकानदार दुकान बंद करके भागा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने खाद बंटवाई। भारतीय किसान यूनियन के गुरवंत सिंह चीमा प्रदेश उपाध्यक्ष, मलकीत सिंह, मीतपाल सिंह, गुरू प्रताप सिंह, जसवंत प्रजापति, मिथलेश पाल, कमला प्रसाद पाल, विजयकांत चौहान, माया देवी आदि ने बताया कि आज सुबह 7 बजे यूरिया की खरीदारी के लिए वे सुजौली बाजार में स्थित खाद भंडार पहुचे थे। वितरक खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक 800 से 1000 रुपए बेच रहा था। उन्हें जबरन सप्लीमेंट भी दिया जा रहा था। एसडीएम, सीडीओ, डीएम और जिला कृषि अधिकारी से मामले की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि इलाके के चफ़रिया, सुजौली, बड़खडिया व आजमगढ़ पुरवा में भी स्थित खाद की दुकानों पर खाद वितरण में अनियमितता की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों और एसएचओ सुजाली ने 266 बोरी खाद बिकवाई। कोट- एसडीएम खाद कम है और किसान अधिक हैं। डिमांड के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही। इससे किसानों में कुछ नाराजगी है। एआर कोआपरेटिव से वार्ता हुई है। 500 बोरी खाद बुधवार को मिलेगी उसके बाद वितरण होगा।- प्रकाश सिंह एसडीएम मिहींपुरवा