निशुल्क एवं अनुदानित बीज के लिए करें बुकिंग, निकाली जाएगी लाटरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि इस बार बीज वितरण ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसानों को 10 मई से पोर्टल पर अपनी आवश्यकता अनुसार बीज बुक करने की सलाह दी गई है। निःशुल्क मिनी किट और 50% अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध होंगे।

निशुल्क एवं अनुदानित बीज के लिए करें बुकिंग, निकाली जाएगी लाटरी

बहराइच, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि इस बार बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त पर नहीं करते हुए बुकिंग करते हुए ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को बुकिंग के बाद ई-लाटरी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि खरीफ में सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट बीज वितरण के लिए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रमाणित/संकर की बुकिंग विभाग के पोर्टल एग्रीकल्चर डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर 10 मई आनलाइन बुकिंग की जा सकती है। किसानों को सुझाव दिया कि अपनी आवश्यकतानुसार बीज की बुकिंग कर लें।

निःशुल्क वितरण के लिए मिनी किट के रूप में सावां, कोदो, रागी, ज्वार, बाजरा, अरहर उड़द, मूंग, तिल एवं मूंगफली के बीज पोर्टल पर बुकिंग के बाद लॉटरी के आधार पर वितरित किए जाएंगे। जबकि 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान, ढैचा, उड़द, मूंग, अरहर, तिल एवं अन्य बीज भी पोर्टल पर बुकिंग के पश्चात लॉटरी के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।