Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsFarmers Demand Water Supply for Wheat and Mustard Irrigation in Tejavapur
किसान परेशान, पानी का है बेसब्री से इंतजार

किसान परेशान, पानी का है बेसब्री से इंतजार

संक्षेप:

Bahraich News - तेजवापुर, संवाददाता। किसान जब सिंचाई विभाग से संपर्क करते हैं तो जल्द पानी आने

Dec 11, 2025 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

तेजवापुर, संवाददाता। किसान जब सिंचाई विभाग से संपर्क करते हैं तो जल्द पानी आने का आश्वासन दिया जाता है। गेहूं की बुवाई के 21 दिन बाद सिंचाई की जरूरत पड़ती है। अगर समय पर पानी नहीं लग पाता है तो फसल खराब होने का खतरा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हो रहा है। इन दिनों नहरों में पानी न आने की वजह से किसान परेशान हैं। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। गेंहू व सरसों फसल की सिंचाई के लिए किसान नहरों व माइनरों में पानी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इमामगंज शाखा के सरयू नहर खंड प्रथम के नहरों व माइनरें सूखी पड़ी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे तेजवापुर इलाके के किसान चिंतित हैं। किसान एसएन शुक्ला, जगदीश, महेंद्र, प्रभू ने बताया कि गेहूं बुवाई के 21 दिन बाद सिंचाई की जाती है। सरयू नहर खंड प्रथम की इमामगंज शाखा की नहर रमपुरवा, दहाव, चंदनापुर सिकडिहा, खैरा बाजार, चक माइनरों में पानी नहीं है। जिससे गेहूं, सरसों व आलू की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पंपिंग सेट से सिंचाई करना आसान नहीं है। किसानों का कहना है कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब किसान नहरों व माइनरों के सहारे सिंचाई के लिए बैठे हुए हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से इमामगंज शाखा की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है।