भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बाबागंज में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पतिराम चौधरी के नेतृत्व में ब्लॉक नवाबगंज में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नालियों की सफाई, जर्जर रास्तों के निर्माण और सड़क निर्माण की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

बाबागंज। मंगलवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पतिराम चौधरी के नेतृत्व में लज्जावती, विजय कुमार, मैकू लाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ब्लॉक नवाबगंज पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में प्रमुख रूप से नौबस्ता गांव में नालियों की समुचित सफाई कराए जाने की मांग की गई,इसके साथ ही गांव के अंदर जर्जर रास्तों के निर्माण की भी मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने मोहनपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने, लक्ष्मणपुर से सलारपुर होते हुए शमशान घाट तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराने तथा संकल्पा गांव से नहर तक नई सड़क बनवाने की मांग भी प्रमुखता से रखी।जिला

अध्यक्ष पतिराम चौधरी ने कहा कि इन समस्याओं के चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।