रिटायर कर्मचारी को शिक्षकों ने दी विदाई
Bahraich News - अंगवस्त्र ओढ़ाया, उपहार व स्मृति चिह्न भेंट किया बीईओ जरवल ने अपने निजी वाहन

अंगवस्त्र ओढ़ाया, उपहार व स्मृति चिह्न भेंट किया बीईओ जरवल ने अपने निजी वाहन में बैठाकर उन्हें घर तक पहुंचाया जरवलरोड, संवाददाता बीआरसी कार्यालय में तैनात शिक्षणेत्तर कर्मचारी फरीद अहमद सेवानिवृत्ति हो गए। इस अवसर पर गुरुवार को शिक्षकों ने एक समारोह का आयोजित किया। समारोह में बीईओ जरवल ने उन्हें फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र ओढ़ाया, उपहार व स्मृति चिह्न देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भी उनके व्यक्तित्व व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ छवि का मिलनसार कर्मचारी बताया। इस मौके पर कहा कि उन्होंने अपने 30 वर्षों के दीर्घकालिक सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण के साथ सेवा के दायित्वों को पूरे मनोयोग से पूरा किया है।
इस अमूल्य योगदान के लिए बेसिक शिक्षा विभाग उनका आभारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में बीईओ जरवल ने अपने निजी वाहन में बिठाकर उन्हें घर तक पहुंचाया। इस अवसर पर ओम प्रकाश अवस्थी, शिक्षक आसिफ अली, उबैदुर्रहमान, अखण्ड प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ हाशमी, खलीकुज्जमा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विनय श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, अदनान शाकिर, सुरेश सरोज, मनीष मौर्य, तस्कीर अहमद, मुफीद अहमद, फराज अहमद, पवन कुमार, जय प्रकाश यादव, अरविंद कुमार समेत विकास खण्ड के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


