प्याऊ के आसपास गंदगी से राहगीर परेशान
Bahraich News - फखरपुर चौराहे पर स्थित प्याऊ गंदगी से भरा हुआ है, जिससे राहगीरों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। गर्मियों की शुरुआत में, प्रशासन की लापरवाही से यह स्थिति गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासी शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्वास्थ्य के लिए यह स्थिति खतरा बन सकती है।

फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर चौराहे पर लगा प्याऊ गंदगी से पटा पड़ा है। भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। जहां एक ओर आम लोगों के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इनकी बदहाल स्थिति प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रही है, जिससे राहगीरों को स्वच्छ पानी मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल साल भर पहले राहगीरों की शुलभता के लिए विकासखंड निधि से खर्च कर प्याऊ का निर्माण कराया गया था। राहगीर मोहित का कहना है कि प्याऊ के आस-पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे लोग पानी पीने से कतराते हैं गर्मी में जहां साफ पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
वहीं इस तरह की लापरवाही स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। प्याऊ के नजदीक आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। फखरपुर निवासी भगोले ने कई बार फखरपुर विकासखंड के अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


