झोलाछाप ने इलाज में नशीली दवा खिलाकर जमीन लिखवा ली
Bahraich News - बहराइच में झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार रसीद खां का इलाज करने के बहाने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी जमीन लिखवा ली। रसीद को अपहरण कर कई दिन तक गायब रखा गया। बाद में सड़क पर मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया गया। पुलिस ने एसपी के हस्तक्षेप पर मामले में नामजद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बहराइच, संवाददाता। झोलाछाप ने एक बीमार अधेड़ का इलाज करने के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जमीन लिखवा ली। सीतापुर बहराइच हाईवे पर कीमती जमीन का बैनामा महसी तहसील में हुआ है। झोलाछाप बुजुर्ग को कई दिनों तक गायब रखा। उसके बाद सड़क पर फेंककर चला गया। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर पांच को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली के मोगलहा गांव निवासनी रब्बो बेगम (43) अपने पति रसीद खां (55) जो काफी बीमार हैं। उनका इलाज दिलबहार पुत्र इदरीश खां से करा रही थी। वह झोलाछाप बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक दिलबहार झोलाछाप इलाज करता है।
रसीद खां की भूमि बहराइच सीतापुर हाईवे पर होने की वजह से बेशकीमती है। दिल बहार उसकी भूमि हड़पने के प्रयास में रहा था। इसमे असफल होने पर रसीद खां का दो अक्तूबर 2025 को अपहरण कर गायब कर दिया। अपहत रसीद खां की काफी तलाश की गई। पता न चलने पर चौकी टिकोरा मोड़ पर तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज नहीं किया। दस दिन बाद 12 अक्तूबर रात नौ बजे रसीद खां मरणासन्न अवस्था में गांव के बाहर पड़े मिले। उन्हें उठाकर घर लाया गया तो उन्होनें बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें महसी तहसील ले जाकर कागज पर अंगूठा लगवाया गया है। तहकीकात कराए जाने पर पता चला कि चार विस्वां भूमि का बैनामा करा लिया गया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। एफआईआर दर्ज न होने पर एसपी रामनयन सिंह से शिकायत की। एसपी के हस्तक्षेप पर सकीला पत्नी दिल बहार, उसके बेटे सुहेल खान, इस्राइल खां पुत्र फैज मोहम्मद, दिल बहार पुत्र इदरीश खां, तुफैल खां पुत्र दिलबहार को नामजद कर दो से अधिक लोगों के ओर से आपराधिक अपहरण, नशीला पदार्थ देकर हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाने की कोशिश, गंभीर धमकी, धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




