छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए नवाचारी प्रोजेक्ट

Feb 14, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक में शनिवार को एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने रोबोटिक्स, वित्तीय साक्षरता, मार्केटिंग, बेकिंग, पॉटरी और पेंटिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। कई नवाचारी प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए गए।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए नवाचारी प्रोजेक्ट

बहराइच, संवाददाता। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक में शनिवार को प्रतिभाओं, तकनीकी कौशल और व्यावसायिक विचारों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर डिविनाइट्स ने रोबोटिक्स, वित्तीय साक्षरता, मार्केटिंग, बेकिंग, पॉटरी एवं पेंटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं नवाचार क्षमता की सराहना की। डिविनाइट्स ने दैनिक जीवन को सरल बनाने वाले कई नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें वॉइस कंट्रोल्ड व्हीलचेयर तथा रेन सेंसिंग वॉशिंग लाइन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन, पॉटरी कला एवं बेकिंग कौशल का भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निदेशक-प्रधानाचार्य जॉय रायतानी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया। अभिभावकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर एसडीएम अखिलेश सिंह, सीआरओ देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।