पोल पर चढ़ा संविदा कर्मी करंट से झुलसा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के रिसिया थाने के अचरौरा गांव के जाबिर (36) बिजली लाइन में फाल्ट सुधारते समय अचानक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद लोग अफरा-तफरी में एंबुलेंस बुलाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पोल पर चढ़ा संविदा कर्मी करंट से झुलसा

बहराइच, संवाददाता। रिसिया थाने के अचरौरा गांव निवासी जाबिर (36) पुत्र मोहम्मद रज्जाक रिसिया उप केन्द्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। गुरूवार शाम शंकरपुर के पास बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। उसको बिजली फाल्ट सही करने लिए शट डाउन लेकर गया था। शंकरपुर के पास वह पोल पर चढ़ कर फाल्ट सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई आ गई। जिसके चलते वह करंट लगने से झुलस कर नीचे आ गिरा। हालांकि उसकी जान बच गई। वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। लोगों ने उप केन्द्र पर हादसे की जानकारी को काल की गई।

उधर से काल रिसीव नहीं की गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर झुलसे घायल संविदा कर्मी को आनन फानन में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।