तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, आरोपी फरार

Feb 28, 2026 01:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के कबड़ियनपुरवा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय महिला हमीदा की मौत हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, आरोपी फरार

बहराइच, संवाददाता। जिले के तहसील के महसी मुख्यालय के पास कबड़ियनपुरवा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कबड़ियनपुरवा निवासी हमीदा (70) पत्नी बाबूराम सोमवार को अपने घर से पैदल महेशपुरवा की ओर जा रही थीं। वह रोजमर्रा के काम से निकली थीं और सड़क किनारे चल रही थीं। इसी दौरान महसी-बहराइच मार्ग पर बहराइच की दिशा से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

राहगीरों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हमीदा सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को संभाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी गंगा यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।