
मारपीट में घायल वृद्धा की साढ़े पांच माह बाद मौत
Bahraich News - बहराइच में पारिवारिक विवाद के चलते 29 सितंबर को 70 वर्षीय गुलाबा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और फिर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
बहराइच, संवाददाता। पारावारिक विवाद में सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मारपीट की वारदात हो गई थी। जिसके चलते एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने पर परिजनों ने एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था। चिकित्सकों के जवाब दिए जाने पर उसे मंगलवार शाम गांव लाए जाने पर कुछ समय बाद मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गैर इरादतन हत्या की धाराओं की वृद्धि की गई है। हरदी थाने के वंशपुरवा गांव में 29 सितम्बर को राम उदित पुत्र समयदीन के घर समधी आए हुए थे।
उन्होंने शिकायत की कि नाग पंचमी पर बेटी को बुलाए जाने पर क्यो नही भेजा। इसको लेकर कहासुनी हुई। राम उदित ने कहा कि बेटा बंटवारा कर अलग रह रहा है। उसी से पूछे, तो हमलावर रिश्तेदारों ने मारपीट की। बीच बचाव में राम उदित की पत्नी गुलाबा देवी (70) गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में थाने में घायल को लाए जाने पर राम उदित की तहरीर पर रामगांव थाने के तकिया गांव निवासी बाबू सहित तीन के विरूद्ध मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया था। मंगलवार शाम घायल गुलाब देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




