बुजुर्ग को काटा तो बोरी में सांप लेकर इमरजेंसी पहुंचे परिजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बहराइचबहराइच के रमपुरवा गांव में एक 70 वर्षीय राम मिलन को रात में दरवाजे के चौखट से सांप ने डंस लिया। परिजनों ने तुरंत सांप को पकड़कर बोरे में बंद किया और राम मिलन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सांप को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
बहराइच। हरदी थाने के रमपुरवा गांव निवासी राम मिलन (70) पुत्र बाउर सोमवार रात मकान के बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दरवाजे की चौखट में छिपे सांप ने उसके पैर में डंस लिया। उसकी चीख पर दौड़े परिजनों की निगाह सांप पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सर्प को बोरे में कैद कर लिया। उधर हालत बिगड़ने पर तत्काल वृद्ध व सर्प को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
ये भी पढ़ें:वृद्ध को सर्प ने डंसा, बिगड़ी हालत
ये भी पढ़ें:घास काट रही महिला को सांप ने डसा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


