ई रिक्शा की टक्कर से बालक घायल

Apr 07, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - फखरपुर में बहराइच लखनऊ हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक ई रिक्शा ने 14 वर्षीय रामकुमार को टक्कर मार दी। रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से फखरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वह सामान खरीदने के लिए चौराहे पर आया था।

ई रिक्शा की टक्कर से बालक घायल

फखरपुर । थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे पर फखरपुर चौराहे के निकट एक ई रिक्शा ने एक बालक को मंगलवार दोपहर में टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को फखरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है । फखरपुर थाने क्षेत्र के खापुरवा के मजरे लालापुरवा गांव निवासी रामकुमार (14) पुत्र राम धीरज सोमवार की देर शाम घरेलू सामान खरीदने फखरपुर चौराहे पर आया था। सामान खरीद कर पैदल सड़क पर कर रहा था। बहराइच की तरफ से आ रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।