नशा उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन
Bahraich News - बाबागंज में राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जेपी सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की और युवाओं को जागरूक करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया और स्थानीय लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

बाबागंज, संवाददाता। परमहंस कुटी परिसर में शुक्रवार को राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक शिवपूजन सिंह, थाना प्रभारी आरएस रावत एवं पुलिस चौकी इंचार्ज शिवेश कुमार शुक्ला रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक है और इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा उन्मूलन के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है और इसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है।
मुख्य अतिथि जेपी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। इस दौरान ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


