तेज रफ्तार कार ने अजगर को रौंदा, मौत
संक्षेप: Bahraich News - बहराइच में यातायात जागरूकता माह के दौरान तेज रफ्तार कार ने अजगर को रौंद दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। स्थानीय वन्यजीव संगठन ने गहरी चिंता जताते हुए कार मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने अपने वाहनों को रोका था, लेकिन चालक ने अजगर को नजरंदाज कर दिया।
बहराइच, संवाददाता। यातायात जागरूकता माह में भी वाहन चालक बेरहमी से संरक्षित वन इलाके में भी तेज रफ्तार में फर्राटे भर रहे है। ऐसी ही एक तेज रफ्तार कार अन्य खड़े वाहनों को नजरंदाज कर अजगर को रौंदते हुए चालक वाहन सहित फरार हो गया। हालांकि उसकी गतिविधियों को रील बना रहे लोगों ने कैद कर लिया। सरीसर्प वर्ग के वन्यजीव की मौत पर फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट ने गहरी चिंता जताई है। मोतीपुर थाने के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की मोतीपुर व ककरहा रेंज के बीच मंगलवार रात एक अजगर सड़क पार कर रहा था। अजगर को रोड क्रास करता देख इस तरफ से जा रहे लोगों ने अपने अपने वाहन रोक लिए।

लोग वाहन में बैठ अजगर के मूवमेंट का नजारा कर आनंदित हो उसकी रील बनाने लगे। इसी दौरान बीच एक सफ़ेद कार तेज हॉर्न बजाते हुए अजगर के मुंह को रौदती हुए चालक वाहन सहित फरार हो लिया। बेज़ुबान अजगर की मौत हो गई। जिसका वीडियो भी सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट के फाउंडर भगवान दास लखमानी ने कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ से मांग की है कि कार के नंबर के आधार पर कार मालिक का नाम पता मालूम करके इस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




