राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. अभिनीत गुप्ता गोल्ड मेडल से नवाजे गए

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के प्रतिष्ठित उद्योगपति कमला प्रसाद गुप्ता के पुत्र डॉ. अभिनीत गुप्ता ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की यूरोलॉजी सर्जरी परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में दिया गया। डॉ. अभिनीत की मेडिकल यात्रा लखनऊ से शुरू हुई और उन्होंने कई गोल्ड मेडल प्राप्त किए।

राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. अभिनीत गुप्ता गोल्ड मेडल से नवाजे गए

बहराइच,संवाददाता। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति कमला प्रसाद गुप्ता के पुत्र डॉ. अभिनीत गुप्ता ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की यूरोलॉजी सर्जरी परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान विज्ञान भवन नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा प्रदान किया गया। शहर के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा के रहने वाले डॉ. अभिनीत की चिकित्सा यात्रा लखनऊ के हजरतगंज में पीएमटी की तैयारी से शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से एमबीबीएस किया और उत्कृष्ट अंकों के लिए 2016 में विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें तत्कालीन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया था।सर्जरी

के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर से एमएस जनरल सर्जरी की और 2020 में इसमें भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद मदुरै के मीनाक्षी मिशन हॉस्पिटल से यूरोलॉजी में सुपरस्पेशलिटी प्रशिक्षण लेकर एडवांस एंडोयूरोलॉजी व रिकंस्ट्रक्टिव यूरोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त की।समाजसेवी डॉ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बहराइच के एक मेडिकल छात्र से राष्ट्रीय सम्मानित यूरोलॉजिस्ट तक की डॉ. अभिनीत की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा है। दूसरे मेडिकल छात्र भी इससे प्रोत्साहित होंगे। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता भी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।