कुत्ते ने हमलाकर दो बच्चे समेत आठ लोगों को किया घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

फखरपुर क्षेत्र में एक कुत्ते ने खेल रहे बच्चों पर हमला किया, जिससे छह लोग घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई गई। पशु चिकित्साधिकारी ने गर्मी के कारण कुत्तों के आक्रामक होने की चेतावनी दी है।

कुत्ते ने हमलाकर दो बच्चे समेत आठ लोगों को किया घायल

बहराइच,संवाददाता। फखरपुर क्षेत्र में कुत्ते के हमला थम नहीं रहा है। गुरुवार को रात घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बचाने गए छह अन्य लोगों को भी कुत्ते ने लहुलुहान कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घायलों को सीएचसी ले जाया गया,जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटेसिया निवासी चार वर्षीय अंकुश, छह वर्षीय अंशिका, सात वर्षीय कृष्णा, महफूज, संजय समेत अन्य बच्चे गुरुवार की शाम गांव में खेल रहे थे।

इसी दौरान एक कुत्ता पहुंचा और बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से बचने के लिए बच्चे घर की ओर भागे तो कुत्ता दौड़ा-दौड़ाकर नोंचता रहा।बच्चों का शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान कुत्ते ने दो और लोगों को काटकर लहुलुहान कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्ते को घेर लिया। हमलावर कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घायल बच्चों को फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।यहां पर अंशिका और अंकुश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. शिवम ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए बच्चों को भर्ती किया गया है। शुक्रवार को हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि कुत्तों के झुंड से बच्चों को दूर रखें। तापमान बढ़ने की वजह से कुत्ते भी आक्रामक हो रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।