डीएम व एसपी ने घाधराघाट व चहलारीघाट का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने चहलारीघाट सेतु का निरीक्षण किया। संजय सेतु की मरम्मत और पान्टून पुल पर वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध के कारण वाहनों की संख्या बढ़ी है। डीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा और सुविधा के लिए उचित निर्देश दिए।

 डीएम व एसपी ने घाधराघाट व चहलारीघाट का किया निरीक्षण

बहराइच, संवाददाता। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारीघाट सेतु का निरीक्षण किया। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घाघरा नदी पर निर्मित संजय सेतु की मारम्मत तथा पान्टून पुल से भारी वाहनों के गुज़रने पर प्रतिबन्ध के कारण बहराइच सीतापुर मार्ग पर वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पान्टून पुल पर वाहनों के आवागमन में आमजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा एप्रोच मार्गों पर उड़ने वाली धूल से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव कराते रहने के निर्देश दिये।

संजय सेतु पर आनगोईंग मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते हुए डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये बल्कि निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से कार्यों को पूर्ण करायें। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह आदि थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।