Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsDispute Over Vehicle Removal Leads to Assault in Ayodhya

हनुमानगढ़ी क्षेत्र में वाहन हटाने को लेकर विवाद,मारपीट व जानलेवा हमला

संक्षेप: Bahraich News - अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर साधु मामा दास और महंत हेमंत दास के शिष्य के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान मामा दास और उनके शिष्यों ने स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव...

Thu, 16 Oct 2025 12:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on
हनुमानगढ़ी क्षेत्र में वाहन हटाने को लेकर विवाद,मारपीट व जानलेवा हमला

अयोध्या संवाददाता। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सड़क से वाहन हटाने को लेकर हनुमानगढ़ी के एक साधु से विवाद हो गया।विवाद के बाद मारपीट हुई। प्रकरण में मारपीट,बलवा और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई है। बताया गया कि अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के शिष्य और श्रृंगी ऋषि आश्रम स्थित राम जानकी मंदिर के महंत हेमंत दास की स्कॉर्पिय हनुमानगढ़ी के पास इमली बाग क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान हनुमानगढ़ी के ही संत मामा दास अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर गुजर रहे थे। मामा दास ने स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव को अपनी गाड़ी हटाने के लिए।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और फिर मामा दास तथा उनके शिष्यों ने हेमंत दास के स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव की पिटाई कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव का आरोप है कि मामा दास और उनके चार-पांच शिष्यों ने उस पर हमला बोल दिया। मारा पीटा और गाली गलौज की तथा मामा दास ने अपनी पिस्तौल से जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि उसको गोली नहीं लगी और जान बच गई। राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है ।पीड़ित का मेडिकल परीक्षा कराया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।