कंबाइन मशीन से गेहूं कटवाने के लिए रुपए के लेनदेन में हुआ विवाद
Bahraich News - बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में गेहूं कटाई के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। दीप नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि संजय सिंह और उनके साथियों ने उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में कंबाइन मशीन से गेहूं कटाई के लिए पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया दीप नारायण सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी सकरौरा ग्रामीण थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी संजय सिंह रितेश सिंह सर्वोदय सिंह निवासीगण मोहम्मदपुर सरैया रुकनापुर थाना फखरपुर जिला बहराइच के निवासी हैं गेहूं कटाई को लेकर पैसे के लेनदेन के कारण इन्होंने हमको जमकर पीटा व गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थानाध्यक्ष फखरपुर संजय सिंह चौहान ने बताया की उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक पूर्णेश नारायण पांडे के सौपी गयी है विवेचक द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


