Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsDisplacement Process Begins After Boat Capsize in Kaudiyala River 10 Beneficiaries Receive Funds
बहराइच-भरथापुर के 10 लोगों के खातों में पहुंची धनराशि

बहराइच-भरथापुर के 10 लोगों के खातों में पहुंची धनराशि

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच में कौड़ियाला नदी में नाव डूबने के बाद सीएम के निर्देश पर ग्रामीणों को विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 लाभार्थियों के बैंक खातों में 36 लाख 46 हजार 27 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की गई है। यह राशि भूमि मूल्य और परिसंपत्तियों के लिए दी गई है।

Nov 21, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। कौड़ियाला नदी में नाव डबूने के हादसे के बाद सीएम के निर्देश पर ग्रामीणों को अलग बसाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच 10 लोगों के खातों में रकम भेज दी गई। 10 हितग्राहियों के खातों में भूमि मूल्य एवं परिसम्पत्तियों हेतु 36 लाख 46 हज़ार 27 रूपये की धनराशि अन्तरित कर दी गई है। भरथापुर ग्राम के हितग्राहियों शीला देवी पत्नी बेझा राम के खाते में 03 लाख 27 हज़ार 840, मनोहर पुत्र पुत्तीलाल को 08 लाख 35 हज़ार 500, गंगा देवी पत्नी हरीराम को 03 लाख 28 हज़ार 30, लखराजा पुत्र बसंत लाल को 01 लाख 34 हज़ार 280, केशवराम पुत्र बलदेव को 10 लाख 759, तारा देवी पत्नी रामचन्दर को 02 लाख 53 हज़ार 350, राधेश्याम पुत्र कल्लूराम को 03 लाख 73 हज़ार 260, होली (हबली) पुत्र भारत को 66 हज़ार 720, सितवा पुत्र राम प्रयाग को 02 लाख 33 हज़ार 238 व माधुरी पत्नी राम सहाय के बैंक खाते में 93 हज़ार 50 इस प्रकार 10 हितग्राहियों के खातों में 36 लाख 46 हज़ार 27 रूपये की धनराशि अन्तरित कर दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कोर/क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट व गेरूआ एवं कौड़ियाला नदी के मध्य अत्यन्त दुरूह क्षेत्र में बसा राजस्व ग्राम भरथापुर है। इसके विस्थापन की घोषणा को धरातल पर कार्यान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा किये गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप वन विभाग के साथ एमओयू किया गया है।