अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Mar 01, 2026 04:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - तेजवापुर के टंच मजरे में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे तीन परिवारों की फूस की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से आग बुझाई, लेकिन सभी घरेलू सामान नष्ट हो गए। राजस्व टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के लिए रिपोर्ट भेजी गई।

अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

तेजवापुर । महसी तहसील के पूरे प्रसाद सिंह ग्राम पंचायत के मजरा टंच में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन परिवारों की फूस की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए तहसील प्रशासन को राहत राशि हेतु रिपोर्ट भेज दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।