ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचभाजपा के जन सम्पर्क अभियान में उपलब्धियों का बखान

भाजपा के जन सम्पर्क अभियान में उपलब्धियों का बखान

बहराइच, संवाददाता। पयागपुर विधानसभा के विशेश्वरगंज ब्लाक में भाजपा कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा...

भाजपा के जन सम्पर्क अभियान में उपलब्धियों का बखान
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचFri, 09 Jun 2023 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच, संवाददाता। पयागपुर विधानसभा के विशेश्वरगंज ब्लाक में भाजपा कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया। संचालन आनंद पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। विधायक ने कहा कि पदाधिकारी सक्रियता बनाए रखें। हमें विचार करके संगठन बनाना चाहिए। काम करने वाला कार्यकर्ता बनाएं । आप लोग जिम्मेदारी से काम करें और ईमानदारी के साथ दायित्व को निभाएं।

कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री न बने होते, तो ग़रीब को बिजली नहीं मिलती, लेकिन आज गरीबों के घर मे भी बिजली पहुंच गई है। सवा दो सौ से ज्यादा ट्रांसफर नए लगे हैं। पयागपुर में 60 करोड़ का योजना बिजली विभाग का आया है। किसान सम्मान निधि योजना, खाद पर सब्सिडी भाजपा सरकार में मिल रहा है। हमारी सरकार तीन प्रकार की पेंशन दे रही हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास और शौचालय देने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। जल्द ही एक लाख 70 हजार तक का लाभ आयुष्मान वालों को देने जा रही है। जब प्रधानमंत्री का सम्मान बढ़ेगा, तभी इस देश का सम्मान बढ़ेगा।

सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आंनद पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विशेश्वरगंज संजीव तिवारी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष साहब दयाल पासवान, गोविंदा पांडेय, मण्डल सह संयोजक महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सपना पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें