ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचसड़क पर घायलावस्था में बेहोश मिला विक्षिप्त युवक

सड़क पर घायलावस्था में बेहोश मिला विक्षिप्त युवक

बहराइच, संवाददाता। एक कमजोर विक्षिप्त युवक पैदल जाते समय चक्कर आने पर सड़क पर...

सड़क पर घायलावस्था में बेहोश मिला विक्षिप्त युवक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बहराइचMon, 11 Jul 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच, संवाददाता। एक कमजोर विक्षिप्त युवक पैदल जाते समय चक्कर आने पर सड़क पर गिर गया। सिर सड़क से टकराने से उसे गंभीर चोट आई जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को महसी सीएचसी में भर्ती कराया है।

हरदी थाने के महसी की तहसील पुलिस चौकी के नजदीक शनिवार की देर शाम सड़क पर ईधर उधर घूमने वाला लगभग 30 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक चक्कर आने से अचानक सड़क पर गिर गया। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े, तब तक युवक बेहोश हो चुका था। जानकारी मिलते ही तहसील पुलिस चौकी से पुलिस टीम पहुंची। घायल को एम्बुलेंस से महसी सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त काफी कमजोर है। आसपास के लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। लोगों ने बताया कि इस इलाके में लड़खड़ा कर इधर -उधर भटकते देखा गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें