
राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न तोड़े जाने पर उबाल
Bahraich News - बहराइच में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को तोड़ने के मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है। दरगाह के...
बहराइच, संवाददाता। जम्मू कश्मीर में हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तोड़े जाने के सम्बन्ध में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला इकाई के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कठोर करवाई करने की मांग की गई। वहां के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करनें की मांग भी की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य नें बताया कि जम्मू कश्मीर के राजधानी श्रीनगर में हजरतबल दरगाह का सौंदर्यीकरण 3 सितंबर 2025 को पूरा होने पर एक शिलापट्ट लगाया गया था। जिस पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिन्ह अंकित था। 5 सितंबर 2025 को जुमे के नमाज के लिए लोग दरगाह में इकट्ठा हुए थे।
जिसमें कुछ लोगो नें राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह पर पत्थरों से हमला करके क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया। मौर्य परिषद मांग की है कि जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तोड़े है। उनपर कठोर कार्यवाई करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाय। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री संतोष कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, जिला सलाहकार अभय सिंह कुशवाहा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश मौर्य, एडोकेट संजीव कुमार मौर्य, जीवन लाल मौर्य,मदन लाल आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




