Bahraich News: पुष्टाहार से तैयार व्यंजनों का हुआ रेसिपी प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बाल विकास परियोजना कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। कार्यक्रम का नेतृत्व आनंद पाल चौधरी ने किया, जिसमें मोटे अनाज से बने कई व्यंजन प्रदर्शित किए गए। शिक्षकों ने व्यंजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता का परीक्षण किया, विशेषकर मोटे अनाज के पकवानों को सराहा गया।

Bahraich News: पुष्टाहार से तैयार व्यंजनों का हुआ रेसिपी प्रदर्शन

Bahraich News: विशेश्वरगंज संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गुरुवार को विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पुष्टाहार से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी आनंद पाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित रेसिपी प्रदर्शन में मोटे अनाज सहित पुष्टाहार से कालाजाम, पकौड़ी, तहरी, कचौड़ी, बर्फी, पेड़ा सहित एक दर्जन तरह के व्यंजन बनाए गए। विभागीय टीम एवं बीआरसी से एआरपी अरविंद गौतम विजय प्रभात व अन्य शिक्षक अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद लेकर उनकी गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद का परीक्षण किया।

मोटे अनाज से तैयार पकवानों को विशेष रूप से सराहा गया। सीडीपीओ ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। मुख्य सेविका शशि बाला सिंह व मंजू वर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नेहा सिंह, मीनू चौधरी, जय श्री शुक्ला, सीता मिश्रा, शबनम सोनी, संजू जायसवाल, ममता, मीना तिवारी, सुनैना गुप्ता, मालती मौर्या, गंगोत्री आदि मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: पुष्टाहार से तैयार व्यंजनों का हुआ रेसिपी प्रदर्शन