टक्कर से बाइक बनी आग का गोला,युवक की जिंदा जलकर मौत
Bahraich News - बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। बाइक और टेंपो के बीच टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे 34 वर्षीय राजेश कुमार की जिंदा जलकर मौत हो गई। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिहींपुरवा (बहराइच), संवाददाता। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर-राजमार्ग पर शुक्रवार को बाइक और टेंपो के आमने सामने टक्कर के बाद बाइक आग का गोला बन गई। युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना शुक्रवार सुबह दीक्षित ढा़बा के पास हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे चले गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। टेंपो नैनिहा सब्जी मंडी से सब्जी लादकर नानपारा की ओर जा रहा था। दूसरी ओर से सुमईगौढ़ी गांव निवासी राजेश कुमार (34) पुत्र रुपनरायण मटिहामोड़ स्थित पकरियादीवान गांव में शादी का कार्ड देकर वापस अपने घर लौट रहा था।
इसी बीच दोनों में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद का नियंत्रित दोनों वाहन सड़क पटरी से नीचे गड्ढे में जा गिरे और मोटरसाइकिल में आग लग गई।मोटरसाइकिल सवार राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश कुमार को को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों से सूचना मिलते ही मोतीपुर थाने के गायघाट चौकी प्रभारी दिलीप उपाध्याय मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी को सूचना दी। दमकल गाड़ी के मौके पर पहुंचने पर आग पर काबू पाया। मृतक राजेश के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज बहराइच भेज दिया और मौके से फरार टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


