Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsDangerous Highway Encroachments Accidents Rise Due to Heavy Fog and Cold in Bahraich
भीषण कोहरे-सर्दी में हाईवे पर अतिक्रमण बने जानलेवा

भीषण कोहरे-सर्दी में हाईवे पर अतिक्रमण बने जानलेवा

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच में भीषण कोहरे और सर्दी की वजह से हाईवे और सम्पर्क मार्गों पर अतिक्रमण जानलेवा साबित हो रहे हैं। पिछले 15 दिनों में ट्रकों के सड़क किनारे दुकानों में घुसने की घटनाएं हुई हैं, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। शासन के निर्देशों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

Jan 03, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। भीषण कोहरे और सर्दी में हाईवे और सम्पर्क मार्गों पर अतिक्रमण वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते 15 दिनों में सड़क किनारे बनी दुकानों और मकानों में ट्रकों के घुसने और उसमें घायल होने की दो वारदात हुई है। इसमें कई घायल हुए और बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। कोहरा बढ़ने के साथ हादसे और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। विगत वर्ष ही शासन ने हाईवे के चौराहे, सड़कों पर खड़े ट्रकों को यातायात पुलिस की ओर से हटवाने और रोक के निर्देश दिए गए थे। यही नही घने कोहरे में रात्रिकालीन रोडवेज की बसें संचालन न कर सुरक्षित जगहों पर खड़े किए जाने के निर्देश थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन पर अमल नही हो रहा। इस वर्ष आधा दर्जन से अधिक वाहनों के सड़क किनारे भवनों में घुसने की घटनाए हुई। फिर भी हर हाईवे के चौराहे, सड़कों के किनारे ट्रकों के लाइन से खड़े होने के नजारे हो रहे है। वर्ष 2025 की शुरुआत ही हादसे से हुई। एक जनवरी को सैर को निकले लोगों की कार पेड़ से टकराने से एक महिला की मौत, पांच घायल हुए थे। उसके एक दिन बाद दो जनवरी को नानपारा लखीमपुर हाईवे के जालिम नगर पुलिस चौकी में तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा था। भवन धराशाई हो गया था। जबकि फालोअर घायल हो गया था। बीते दिनों को गोंडा हाईवे के विशेश्वरगंज में तेज रफ्तार ट्रक एक आटो गैराज में जा घुसा था। हालांकि कोई घायल तो नही हुआ, लेकिन दो बाइक व एक साईकिल वाहन की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई। इन सभी हादसों में लोग बच गए थे।