आंगनबाड़ी कार्यकत्री को धमकी, एफआईआर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के मुर्तिहा इलाके में एक दलित कार्यकत्री को गांव के कुछ शोहदों ने परेशान किया। पीड़िता ने कई बार धमकियां मिलने पर मोबाइल नम्बर ब्लॉक किए, लेकिन शोहदों ने अन्य मोबाइल से धमकाना जारी रखा। पीड़िता ने चार शोहदों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री को धमकी, एफआईआर दर्ज

बहराइच, संवाददाता। मुर्तिहा इलाके के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात दलित कार्यकत्री को गांव के ही कुछ शोहदों ने काफी परेशान कर डाला। पीड़िता ने मोबाइल नम्बर ब्लाक किए, तो दूसरो के मोबाइल से धमकाया। पीड़िता ने गांव के ही चार शोहदों को नामजद कर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। मुर्तिहा कोतवाली के एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर तैनात दलित कार्यकत्री को एक शोहदा मोबाइल पर काल कर धमकी दे रहा था। कार्यकत्री के भाई व अन्य परिजनों को धमकियां दिए जाने पर उसका नम्बर ब्लाक कर दिया। तो उसने अपने अन्य साथियों के मोबाइल से हरकते शुरू कर दी।

जिसके चलते केन्द्र के कामकाज पर असर पड़ता है। यही नहीं कार्यकत्री को कहीं विवाह किए जाने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीड़िता के मुताबिक उसकी रोजी रोटी छीनने का खिलवाड़ कर रहे शोहदे व उसके साथी उसका मोबाइल डेटा रखे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है। काफी परेशान किए जाने पर कार्यकत्री ने गांव के ही चार शोहदों को नामजद कर संज्ञेय व दलित उत्पीड़न अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि गहन तहकीकात की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।