गाय की होम डिलीवरी का झांसा देकर ठग लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में गोबरहा गांव के सुनील सिंह को साइबर ठग ने गाय की होम डिलीवरी के नाम पर 57,700 रूपये ठग लिए। ठग ने उसे फोन करके 70,000 में गाय बेचने का झांसा दिया और पैसे भेजने को कहा। गाय की डिलीवरी न होने पर सुनील को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

गाय की होम डिलीवरी का झांसा देकर ठग लिए

बहराइच, संवाददाता। जिले के रानीपुर थाने के गोबरहा गांव में साइबर ठगों ने गाय की होम डिलीवरी के नाम पर 57,700 की ठगी कर ली। पीड़ित ने मोबाइल नम्बर दर्ज करा धोखाधड़ी व साइबर एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिले में यह अपने आप में पहला मामला है कि जब आन लाइन मवेशी की खरीदारी की गई। अब खरीदार के होश उड़े हैं और थाने का चक्कर लगा रहे। रानीपुर थाने के गोबरहा निवासी सुनील सिंह पुत्र नान्हू सिंह को बेहतर नस्ल की गाय की जरूरत थी। उसी दौरान एक साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर काल किया और बोला वह घर बैठे उन्नत प्रजाति की गाय 70 हजार में होम डिलीवरी कर देगा।

झांसा देकर उनसे 57,700 रूपये भेजने को कहा गया। साइबर ठगों की लुभावने प्लान के झांसे में आकर 57,700 रूपये की गाय खरीदी। साइबर ठग के बताए नम्बर पर उन्होंने रुपए स्थानांतरित कर दिए। दर असल उधर से उन्होंने धन स्थानांतरित कर दिया। तय समय बीत गया गाय की होम डिलीवरी न होने पर उन्हे साइबर फ्राड का अहसास हुआ। उन्होंने रानीपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला साइबर थाने के संज्ञान में लाया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।