साइबर फ्राड में ब्राह्मणीपुरा के युवक के खाते का कनेक्शन, केस दर्ज

Mar 01, 2026 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - बहराइच में ब्राहमणीपुरा के एक युवक भूपेश श्रीवास्तव के बैंक खाते से देश के नौ राज्यों में 38 साइबर फ्राड मामले जुड़े पाए गए हैं। उपनिरीक्षक ने भूपेश पर धोखाधड़ी और साइबर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यह मामले तमिलनाडु, दिल्ली, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल से संबंधित हैं।

साइबर फ्राड में ब्राह्मणीपुरा के युवक के खाते का कनेक्शन, केस दर्ज

बहराइच, संवाददाता। साइबर फ्राड के अधिकांश मामले पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि प्रांतो से जुड़े रहे है। अब जो मामला सामने आया है। उसमे शहर के ब्राहमणीपुरा स्थित एक युवक के बैंक खाते के जरिए देश के नौ राज्यों में 38 साइबर फ्राड के मामले दर्ज पाए गए। डीआईजी साइबर क्राइम के निर्देश पर नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ने भूपेश पर धोखाधड़ी व साइबर अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्राहमणीपुरा निवासी भूपेश श्रीवास्तव को नामजद कर धोखाधड़ी व साइबर अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। दर असल देश के तमिलनाडु, दिल्ली, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल में साइबर फ्राड से जुड़े 38 मामलों की जांच में नगर कोतवाली के ब्राहमणीपुरा स्थित भूपेश श्रीवास्तव की बैंक खाते से कनेक्शन जुड़े पाए गए है।

भूपेश ने एसबीआई में 6 अप्रैल 2024 में खाता खुलवाया गया। खाताधारक ने 21 अप्रैल से पहचान छिपाकर साइबर फ्राड किए। डीआईजी साइबर क्राइम ने नगर कोतवाली को इस मामले में 30 अक्तूबर को नगर कोतवाली को इस मामले की जांच सौंपी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।