भव्य परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्यों को दिए गए प्रशस्ति पत्र
Bahraich News - बहराइच में 77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अक्षय त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। परेड में विभिन्न दलों ने मार्च पास्ट किया और एसपी रामनयन सिंह ने संविधान की शपथ दिलाई। समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

विभिन्न विधालयों के छात्र छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा बहराइच, संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम अक्षय त्रिपाठी ने ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली गयी। परेड का निरीक्षण किया गया । भव्य परेड में प्रथम कमाण्डर सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी, द्वितीय कमाण्डर प्रभारी महिला थाना विनीता रावत, तृतीय कमाण्डर महिला उप निरीक्षक नगर कोतवाली ऋषिका सिंह की अगुवाई में मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई । तत्पश्चात टोलियां एसपी ऑफिस, अभियोजन शाखा, आर्म्ड पुलिस, आरटीसी टोली, महिला टोली, सीईआर टोली, सिविल पुलिस, एईआर टोली, 59वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा टोली, विभिन्न दस्ता बाइक दस्ता, एण्टी रोमियो , मिशन शक्ति 1090 , स्वॉट - एसओजी टीम, साइबर सेल, अत्याधुनिक , क्यूआरटी, रेडियो शाखा, दंगा नियंत्रण, डायल 112 , फील्ड यूनिट, यातायात शाखा, फायर सर्विस, एम्बुलेंस , ब्रासबैण्ड दस्ता ने मार्च पास्ट किया गया।
हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। एसपी रामनयन सिंह ने संविधान की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डीएम के सम्बोधन के उपरांत एसपी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि जनपद न्याधीश राजेश कुमार सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया गया । कार्यक्रम में महाकुंभ-2025 के दौरान सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से प्रदत्त महाकुंभ उत्कृष्ट सेवा मेडल व प्रमाण पत्र से एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रियंका यादव को सम्मानित किया गया। सीओ राजसिंह यादव को महाकुंभ उत्कृष्ट सेवा मेडल - प्रमाण पत्र व एडीजी जोन गोरखपुर के आरटीसी के दौरान किये गये कार्य के लिए सम्मानित किया गया । साथ ही राजपत्रित अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों, विवेचकों, मिशन शक्ति अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न शाखाओं, 112 कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, सेवा, सराहनीय कार्य को पदक, प्रशंसा चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




