Bahraich News: मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज हुआ संस्कार संवाद

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: माँ पार्वती देवी इंटर कॉलेज बरदहा में संस्कार संवाद का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में घनश्याम सिंह चौहान ने श्री गुरुजी का स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शुक्ल ने भारतीय संस्कृति और सफलतापरक मार्गदर्शन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक ज्ञान से जोड़ना था।

Bahraich News: मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज हुआ संस्कार संवाद

Bahraich News: शिवपुर,संवाददाता। मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज बरदहा में संस्कार संवाद का कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान ने श्री गुरुजी के आगमन पर साधुवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के शुरुआत में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शुक्ल ने वेद, पुराण उपनिषद, शास्त्र, पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, दर्शन के साथ- साथ सफलता के लिए लक्ष्य, मार्ग, साधन,संगति एवं सामंजस्य को निर्धारित करना है। विद्यालय के बच्चों द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रश्न किए गए। विद्यालय के प्रबंधक अक्षय प्रताप सिंह चौहान, तेज कुमार शुक्ला ललित प्रकाश मिश्र, अखिलेश बाजपेई, राकेश वर्मा,आदि थे। प्रधानाचार्य अनुपम कुमार मिश्र ने रविशंकर महाराज का स्वागत किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज हुआ संस्कार संवाद