Bahraich News: दो मगरमच्छों का अलग-अलग जगहों पर किया रेस्क्यू
Bahraich News: बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों के आसपास मगरमच्छों के घुसने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। दो मगरमच्छों को मोतीपुर रेंज की टीम ने गांवों से रेस्क्यू कर नहर में सुरक्षित छोड़ा। पहले मगरमच्छ ने एक घर में घुसकर लोगों में दहशत फैला दी थी।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे इलाको में बाघ - तेंदुए ही नही बल्कि जलचर मगरमच्छ भी आबादी में पहुंच रहे है। मोतीपुर रेंज के मिहीपुरवा व ककरहा रेंज के पैरूवा गांव में आबादी में घुसे मगरमच्छों का वन महकमे की टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें नदी के प्राकृतिक प्रवास में छोड़ा गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में दो अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर दो मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक वास में छोड़ा गया।ककरहा रेंज के पैरूआ गांव में अवधेश के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। जिसकी सूचना मोतीपुर रेंज कार्यालय को दी गई ।
वन विभाग ने रविवार को मगरमच्छ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। मंगलवार की सुबह पिंजरे में मगरमच्छ कैद हो गया।जिसको मोतीपुर के पास सरयू नहर में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। दूसरी घटना मोतीपुर रेंज के मिहींपुरवा नगर पंचायत के घनी आबादी में शनिवार को एक मगरमच्छ भटक कर आ गया। जिसकी सूचना मोतीपुर रेंज कार्यालय को दी गई । वन विभाग ने रविवार को मगरमच्छ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। मंगलवार की सुबह पिंजरे में मगरमच्छ कैद हो गया।जिसको मोतीपुर के पास सरयू नहर में सुरक्षित छोड़ दिया गया।


