
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट व लूट की एफआईआर
Bahraich News - बहराइच में एक मां-बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। चार महिलाओं समेत आठ लोगों पर आरोप लगाया गया है।...
घर में घुसकर मां बेटी से मारपीट कर हुई थी लूट पुलिस ने तब आरोपी पर की थी शांति भंग की कार्रवाई बहराइच, संवाददाता। घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट कर घायल करने व सोने की नथुनी बाला की लूटकर भागने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने महज शांति भंग की कार्रवाई की थी। पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटया था। साढ़े पांच माह बाद चार महिलाओं सहित आठ को नामजद कर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, लूट, जानमाल की धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। मटेरा थाने के जौकहा सालारपुर गांव निवासनी किस्मतुल जहां पत्नी छोटकऊ का छोट्टन आदि से भूमि विवाद चल रहा था।

24 मार्च की रात हमलावरों ने किस्मतुल का जीना ढहा रहे थे। विरोध करने पर हमलावरों ने पीड़िता को मारने को दौड़ाया। तो वह घर में घुस गई। हमलावर भी उसके घर में घुस किस्मतुल व उसकी बेटी काजल को मारा पीटा। घर में तोड़फोड़ की। हमलावर किस्मतुल की सोने की नथुनी व बाला छीन जानमाल की धमकी दे फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छोटकऊ का शांति भंग में चालान कर दिया था। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मटेरा थाने में नूरजहां , रेश्मा, पम्मी, हाजरा सहित आठ को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


