Bahraich News: दो दम्पतियों ने की सुलह, साथ रहने को राजी
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: बहराइच में परिवार परामर्श केंद्र पर महिला हेड कांस्टेबल्स ने पारिवारिक विवादों पर काउंसलिंग की। इस प्रक्रिया के दौरान, दो दम्पत्तियों ने अपने आपसी विवादों को भुलाकर एक साथ रहने के लिए सहमति जताई।

Bahraich News: बहराइच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को महिला हेड कांस्टेबल संगीता यादव, गिरजावती यादव , छाया द्विवेदी, सविता मिश्रा, निशी त्रिवेदी ने पारावारिक विवादों में आई फरियादों पर काउंसलिंग की। दो दम्पत्तियों ने आपसी विवाद भुला कर एक साथ रहने को राजी हो गए।


