दिव्यांग सर्टिफिकेट के बावजूद बनाया टिकट, संविदा खत्म

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में संविदा परिचालक गौरव प्रणामी की संविदा समाप्त कर दी गई है। उसने 100% मूक-बधिर दिव्यांग वरुण कुमार गुप्ता से टिकट जबरन बनवाया और बस से उतारने की धमकी दी। शिकायत के बाद जांच में कंडक्टर दोषी पाया गया। अंततः उसकी सेवाएँ समाप्त कर दी गईं।

दिव्यांग सर्टिफिकेट के बावजूद बनाया टिकट, संविदा खत्म

बहराइच, संवाददाता। बहराइच डिपो के संविदा परिचालक गौरव प्रणामी की संविदा समाप्त कर दी गई है। परिचालक ने 100% मूक-बधिर दिव्यांग वरुण कुमार गुप्ता से कार्ड दिखाने पर भी जबरन टिकट बनवाया था और बस से उतारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत आरएम से की। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। जांच के आठ माह बाद कंडक्टर की सेवा समाप्त कर दी गई है। दरअसल पीड़ित वरुण कुमार गुप्ता अपनी 10 वर्षीय पुत्री उन्नति के साथ 17 अगस्त 2025 को बहराइच से लखनऊ जा रहे थे। बस संख्या UP78LN-1347 के परिचालक ने दिव्यांग कार्ड को मानने से इनकार कर दिया।

बच्ची के रोने पर पिता ने मजबूरी में पैसे देकर टिकट लिया। इस पर पीड़ित ने पहले एआरएम बहराइच से शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने परआरएम देवीपाटन गोण्डा ने जांच बैठाई। जांच अधिकारी ने 28 फरवरी 2026 को दोनों पक्षों को सुना। पीड़ित की पुत्री उन्नति ने बयान दिया कि पापा के कार्ड दिखाने पर कंडक्टर ने बस से उतरने को कहा मैं रोने लगी। जांच में परिचालक को दोषी पाया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बहराइच ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी और जमा प्रतिभूति धनराशि जब्त कर ली।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।