
मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क ध्वसत, लोगों को परेशानी
Bahraich News - रुपईडीहा में बीएसएनएल और प्राइवेट कंपनियों का नेटवर्क पिछले 24 घंटों से ध्वस्त है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे बैंक,...
कंपनियां भी ठग रही हैं उपभोक्ताओं को रुपईडीहा। नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बीएसएनएल सहित प्राइवेट कंपनियों का नेटवर्क व नेट ध्वस्त हो चुका है। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन खिलौने बन चुके हैं। मोबाइल नेटवर्क के साथ नेट भी काम नही कर रहा है। जिससे कस्बे के बैंकों, पुलिस स्टेशन, नगर पंचायत, टेलीफोन विभाग, उप डाकघर, वन विभाग, कस्टम, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट सहित शिक्षण संस्थाओं का दैनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नेहरू स्मारक इंटर कालेज के प्रांगण में लगा जिओ का टावर तो काम ही नही करता। यहां बीएसएनएल के साथ कई प्राइवेट कंपनियों के टावर लगे हैं।

सिर्फ उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। नेटवर्क न होने के कारण सीमावर्ती उपभोक्ताओं ने नेपाली सिम नमस्ते व एनसेल कंपनियों के सिम लगाकर काम कर रहे हैं। जिससे भारत का राजस्व भी नेपाल जा रहा है। और तो और सीमा पर मौजूद सरकारी कर्मचारी ही नेपाली सिमो का प्रयोग करने लगे हैं। रुपईडीहा वासी विपिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय वर्मा, शितलेश गुप्ता, शैलेश जायसवाल, योगेन्द्र शर्मा, संतोष अग्रवाल, मोबीन अहमद, सभासद रज़ा इमाम रिज़वी, नरेंद्र मदेशिया, कमालुद्दीन सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल, जिओ व एयरटेल के अधिकारियों से नेटवर्क दुरुस्त कराने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


