तीन माह से वेतन नहीं, काली पट्टी बांधकर सीएचओ ने किया विरोध

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

जिले के सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने अपनी लंबित मांगों और पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया। सीएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित नहीं किया और आम जनता को सुविधाएं दी। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग की है।

तीन माह से वेतन नहीं, काली पट्टी बांधकर सीएचओ ने किया विरोध

तेजवापर,संवाददाता। जिले के समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने शुक्रवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी लंबित मांगों और पिछले तीन माह से वेतन भुगतान न होने के विरोध में ऑनलाइन कार्यों का सामूहिक बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन के बावजूद सीएचओ अपने-अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) पर डटे रहे और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन नियमित रूप से करते रहे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सीएचओ कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। परिवार के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना कठिन होता जा रहा है।

ओपीडी, मरीजों की जांच, परामर्श और अन्य जरूरी ऑफलाइन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। सीएचओ कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी जायज मांगों की ओर शासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करना है। कर्मचारियों ने लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।