Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsCO Meeting with Sarafa Traders Emphasis on Security and CCTV Installation
सराफा व्यापारियों के साथ सीओ ने बैठक की

सराफा व्यापारियों के साथ सीओ ने बैठक की

संक्षेप:

Bahraich News - कैसरगंज में सीओ ने साराफा व्यापारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात में सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

Jan 14, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

कैसरगंज, संवाददाता। सीओ कार्यालय में साराफा व्यापारियों के साथ सीओ ने बुधवार को बैठक आयोजित की। सीओ धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने स्वर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए चोरी व ठगी की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकान में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने, उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने तथा कैमरों का एंगल सार्वजनिक मार्गों की ओर रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही रात में दुकान बंद करते समय सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। थानाध्यक्ष ने कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन को अनिवार्य बताते हुए बाहरी एवं नए कर्मचारियों की जानकारी थाने में देने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 अथवा स्थानीय थाने को देने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में नगद अथवा स्वर्ण के परिवहन के दौरान पुलिस को पूर्व सूचना देकर सहयोग लेने तथा अवैध स्वर्ण एवं बिना कागजात के किसी भी प्रकार के व्यापार से पूर्णतः बचने के लिए कहा गया। बैठक में राजेश सोनी, सुनील रस्तोगी, मन्नू रस्तोगी, बुद्धिसागर गुप्ता, भगवानदास सोनी, रतन पारीक, अनिल सोनी अन्ना, तीरथ सोनी, प्रकाश सोनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;