मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

हुजूरपुर इलाके के गुलरिहा गाजीपुर में आपसी रंजिश के चलते मारपीट हो गई, जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चिरैयाटांड़ भेजा और मामले की जांच शुरू की है।

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल

बहराइच। हुजूरपुर इलाके के गुलरिहा गाजीपुर के चिड़ीमारनपुरवा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएच सी चिरैयाटांड़ भिजवाया जहां दोनों पक्ष के घायलों का इलाज किया गया है। हुजूरपुर थाने के गाजीपुर गुलहरिया में भूमि विवाद के चलते हुई इस मारपीट में एक पक्ष से प्रेमलाल, सुनीता , ननकई, बसंत लाल, दूसरे पक्ष से रामसहाय, व राजू घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सीएचसी चिरैयाटांड़ भेज दिया है ।

एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर धाराओं में वृद्धि हो सकती है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।