मूर्ति विसर्जन को लेकर नेपालगंज में दो समुदाय भिड़े

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

रुपईडीहा के पास नेपाली जिला बांके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिसमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बांके के एसपी ने कहा कि सभी...

मूर्ति विसर्जन को लेकर नेपालगंज में दो समुदाय भिड़े

रुपईडीहा(बहराइच)। पड़ोसी नेपाली जिला बांके के कुछ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गयी। इस घटना में ती पुलिस कर्मियों सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके के एसपी अंगूर जीसी ने बताया कि सभी घायलों की अवस्था सामान्य है। झड़प में हत्या को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि किसी ने गलत अफवाह फैला दी। जिले के मुख्य 3 स्थानों पर झड़प हुई है। एक समुदाय ने घरों के ऊपर से प्रतिमा विसर्जन के जुलूस पर पत्थरबाजी की गई। जिससे कई श्रद्धालुओं के सिर फूट गए। ये स्थान हैं भारतीय सीमा से सटा गांव पिपरहवा, सुइयां व फुलटेकरा।

इन तीनों स्थानों को पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया है। शांति व्यवस्था कायम है। एसपी ने सभी से आग्रह किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था कायम रखते हुए संयमित रहने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।