सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने कारागार में बच्चों का लिया हालचाल
बहराइच जिला कारागार में महिला बंदियों के बच्चों के लिए सुरक्षित बचपन योजना के तहत एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें माताओं के साथ रह रहे बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा और पौष्टिक आहार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने आवश्यक निर्देश दिए और बच्चों की चिकित्सा जांच कराने का आदेश दिया।

बहराइच, संवाददाता। जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए सुरक्षित बचपन योजना के तहत बाल कल्याण समिति, बेंच आफ मजिस्ट्रेट के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को एक गोष्ठी आयोजित की गई। सूचना के बावजूद उपस्थित न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने निर्देशित किया की माताओं के साथ जेल में रह रहे बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पौष्टिक आहार समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। बुधवार को जिला कारागार पहुंच कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुज कुमार, जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, जेल चिकित्सक अनिल कुमार, संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्य की उपस्थिति में महिला बंदियों व उनके बच्चों के साथ गोष्ठी की गयी।
इसमें महिलाओं से उनके बच्चों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पौष्टिक आहार संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं अथवा नहीं। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को जेल भेज कर यहां अपनी माता के साथ रह रहे बच्चों की चिकित्सीय जांच कराई जाए। बच्चों को पौष्टिक आहार जेल सुपरिंटेंडेंट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


