Bahraich News: पिपिया में दगा पटाखा, बालक गंभीर,भर्ती
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: बहराइच के विशेश्वरगंज इलाके के दिगितपुरवा गांव में बच्चों के पटाखा फोड़ने के दौरान एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में एक पटाखा तारपीन की पिपिया में फेंका गया, जो बाद में तेज धमाके के साथ दगा। घायल बालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। विशेश्वरगंज इलाके के दिगितपुरवा के रेबड़िया में बुधवार शाम कुछ बच्चे गोला पटाखे दाग रहे थे। तारपीन की पिपिया में डाला पटाखा तेज धमाके के साथ दग गया। जिसके चलते एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विशेश्वरगंज थाने के दिगितपुरवा के रेबड़िया गांव में बच्चों का समूह गोला पटाखा दाग रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने एक पटाखा में आग लगा वहां रखी तारपीन की पिपिया में फेंक दिया। जब पटाखा नही दगा। तब छोटू (8) पुत्र रमेश पिपिया में झांकने लगा। इसी दौरान पटाखा भभके के साथ दगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।


